27.1 C
Lucknow
Friday, October 16, 2026

रोटरी क्लब ने चार्टर दिवस पर छात्राओं के लिए लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

Must read

फर्रुखाबाद। रोटरी क्लब ऑफ फर्रुखाबाद ने अपने प्रथम चार्टर दिवस के अवसर पर एन.ए.के.पी. इंटर कॉलेज, लोहाई रोड में ‘आरोग्य संकल्प’ कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया। शिविर में चिकित्सकों ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य, स्वच्छता और व्यक्तिगत साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। आवश्यकता के अनुसार दवाइयों का वितरण भी किया गया।
शिविर में रोटेरियन डॉ. वी.के. गुप्ता, एन्स डॉ. सरोज बाला सिंह, रोटेरियन डॉ. अनुराग अग्रवाल, रोटेरियन डॉ. रोहित तिवारी तथा एन्स डॉ. आकांक्षा तिवारी ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन दीपक खन्ना ने रोटरी के उद्देश्यों और क्लब की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सेवा कार्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। रोटरी क्लब शहर और समाज के उत्थान के लिए निरंतर जनकल्याणकारी गतिविधियां संचालित करता रहेगा।
क्लब सचिव रोटेरियन संदीप अग्रवाल ने शिविर में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, क्लब सदस्यों और अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन उदित अग्रवाल तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती इंदु मिश्रा के सहयोग की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटेरियन हर्षित मेहरोत्रा, अभिषेक साध, अंकुर रस्तोगी और वासु अग्रवाल के साथ एन्स डॉ. रीतू गुप्ता, मोनिका खन्ना, रुचि अग्रवाल, साक्षी साध, नेहा रस्तोगी, मोनिका रस्तोगी, दीपाली अग्रवाल, शिरीषा अग्रवाल, प्राची अग्रवाल और अल्पना टंडन का विशेष योगदान रहा।
रोटरी क्लब ऑफ फर्रुखाबाद ने अपने प्रथम वर्ष की उपलब्धियों के साथ सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। क्लब ने भविष्य में भी जनहित और समाज कल्याण से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article