31.4 C
Lucknow
Friday, October 16, 2026

बच्चों से दुर्व्यवहार के आरोप में शिक्षिका निलंबित, बीईओ को सौंपी गई विस्तृत जांच

Must read

मलिहाबाद। कैथुलिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों और उनके परिजनों से दुर्व्यवहार करने के आरोप में शिक्षिका विजय कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की। अब मामले की विस्तृत जांच भी कराई जाएगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मुताबिक, कैथुलिया गांव निवासी रामखिलावन ने एक जुलाई को समाधान दिवस के साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने शिक्षिका पर देर से विद्यालय पहुंचने और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। साथ ही, शिक्षिका पर बच्चों के परिजनों से भी अनुचित व्यवहार करने की शिकायत की गई थी।
शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट में परिजनों की शिकायतें सही पाए जाने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक अक्तूबर को शिक्षिका विजय कुमारी को निलंबित कर दिया। अब प्रकरण की विस्तृत जांच का जिम्मा खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया है। विस्तृत जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article