31.4 C
Lucknow
Friday, October 16, 2026

कोल्ड स्टोरेज से घर लौट रहे पल्लेदार की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Must read

फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांधी गांव निवासी एक पल्लेदार की बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ठंडी सड़क स्थित केडी कोल्ड स्टोरेज से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। जमापुर चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
गांधी गांव निवासी मोहन जाटव (32) पुत्र स्वर्गीय रामचरण पल्लेदारी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बृहस्पतिवार देर रात वह केडी कोल्ड स्टोरेज में काम करने के बाद बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में जमापुर चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
मोहन की मौत की सूचना मिलने पर गांव के मनमोहन परिजनों के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की। मनमोहन ने बताया कि वे पांच भाई हैं। राधेश्याम, रामआसरे, कन्हैयालाल और मनमोहन के बाद मोहन सबसे छोटा था। मोहन की मौत से पत्नी नीलम और बच्चों सपना, रवि व आकांक्षा के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं, बेटे की असमय मौत से मां रमा का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article