27.7 C
Lucknow
Tuesday, October 13, 2026

बैंक मैनेजर पर भ्रष्टाचार के आरोप, व्यापार मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Must read

 

– जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारी
– मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग

फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद स्थित एक बैंक के मैनेजर पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर व्यापार मंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गौतम, जिला आईटी सेल अध्यक्ष संजय रस्तोगी एडवोकेट, मोहम्मदाबाद नगर अध्यक्ष ब्रजेश दुबे तथा जिला उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता शामिल रहे। इनके साथ मोहम्मदाबाद से करीब 30 से 40 व्यापारी और संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के समक्ष बैंक मैनेजर के विरुद्ध भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।

व्यापारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेकर संबंधित पक्ष की जांच की जानी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने अपनी मांगों से प्रशासन को अवगत कराया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article