कन्नौज। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सौरिख क्षेत्र के 145 कट के पास मंगलवार दोपहर दो बजे कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की सुरक्षा में चल रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमे पूर्व सांसद के गनर अभिषेक त्रिपाठी की मौत हो गई जबकि ड्राइवर सहित एक अन्य सिपाही घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर सौरिख थानाध्यक्ष भागमल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
सौरिख थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व सांसद सुब्रत पाठक आगरा से कन्नौज की ओर आ रहे थे। मंगलवार को दोपहर 2 बजे के करीब सौरिख क्षेत्र के कट संख्या 145 पर पूर्व सांसद के साथ सुरक्षा मे चल रही स्कार्पियो डिवाइडर से टकरा गई जिसमे पूर्व सांसद के गनर अभिषेक त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि घटना मे ड्राइवर सहित एक अन्य सिपाही घायल हो गया जिसे अस्पताल भेजा गया।
सिपाही अभिषेक त्रिपाठी की मौत की खबर से पुलिस विभाग मे शोक की लहर दौड़ गयी।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सिपाही के परिजनो को सूचना दे दी गई है।
पूर्व सांसद के गनर की सड़क दुर्घटना में मौत


