28.2 C
Lucknow
Sunday, October 11, 2026

मिट्टी की खुदाई के दौरान धंसा टीला,मलबे में दबकर महिला की मौत

Must read

फर्रुखाबाद ब्यूरो
कमालगंज थाना क्षेत्र के देवरान गड़िया गांव में रविवार सुबह मिट्टी खोदते समय अचानक टीला ढह गया। उसके नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।गांव निवासी रमेश कुशवाहा की 45 वर्षीय पत्नी किरन कुशवाहा रविवार सुबह करीब 6:30 बजे गांव के बाहर स्थित कब्रिस्तान में मिट्टी खोदने गई थीं।वह सुरंगनुमा स्थान के भीतर खुदाई कर रही थीं,तभी अचानक ऊपर की मिट्टी भरभराकर गिर पड़ी और वह उसके नीचे दब गईं। उधर से गुजर रहे लोगों ने मिट्टी धंसी देखकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।मिट्टी हटाकर किरन को बाहर निकाला गया।गंभीर हालत में उन्हें बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज पहुंचाया गया।वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।लोहिया अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किरन को मृत घोषित कर दिया। किरन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतका के दो बेटे और एक बेटी हैं। इनमें एक बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article