26.1 C
Lucknow
Thursday, October 8, 2026

भगवान शिव की भव्य बारात में सजी आकर्षक झांकियां

Must read

कंपिल:
भगवान शिव की भव्य बारात में सजी आकर्षक झांकियां, बैंड की धुन पर नाचते श्रद्धालु और जगह-जगह होती पुष्प वर्षा ने नगर का माहौल भक्तिमय कर दिया। दर्जनभर से अधिक इलेक्ट्रॉनिक झांकियां बारात का मुख्य आकर्षण रहीं। बारात के मार्ग में लोगों की भीड़ उमड़ती रही। इसी के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

ऐतिहासिक व पौराणिक नगरी कंपिल में बुधवार सायं करीब सात बजे रामलीला मैदान से शुरू हुई शिव बारात में सबसे आगे बैंड-बाजे मधुर धुन बिखेरते हुए चल रहे थे। इसके पीछे भगवान गणेश, शिव-पार्वती, भगवान ब्रह्मा, माता दुर्गा और राधा-कृष्ण समेत देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल थीं। आकर्षक ढंग से सजे भगवान शिव की झांकी के साथ सैकड़ों बाराती नाचते-गाते चल रहे थे। दर्जनभर से अधिक इलेक्ट्रॉनिक झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। कलाकारों ने शिव के गण, भूत-प्रेत और नर्तकों की वेशभूषा में जीवंत प्रदर्शन कर बारात की शोभा बढ़ाई। बारात जिधर से गुजरी, उधर देखने वालों की भीड़ बढ़ती गई। नगरवासियों ने जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर बारात का स्वागत किया और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान शिव की बारात का अभिनंदन किया। बारात नगर के विभिन्न मोहल्लों और मंदिरों से होकर गुजरी। देर रात करीब 12 बजे बारात पुनः रामलीला मंचन स्थल पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

*पूजन के बाद शुरू हुई बारात*
बारात शुरू होने से पहले रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नीरज पांडेय, विनय शुक्ला, ऋषभ गुप्ता, कृपाशंकर सैनी और विवेक मिश्रा ने भगवान शिव का पूजन कर आरती की। इसके बाद शिव बारात को रवाना किया गया। आयोजन की व्यवस्था में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article