विभूतिखंड की डीएलएफ माई पैड बिल्डिंग में मारपीट, सीसीटीवी फुटेज वायरल
– शुभम पाठक के साथ मारपीट का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद मामला चर्चा में
लखनऊ। विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित डीएलएफ माई पैड बिल्डिंग में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने शुभम पाठक के साथ जमकर मारपीट की। घटना के बाद मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ, जिसके चलते मामला चर्चा में आ गया।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान और मारपीट के कारणों की जानकारी जुटा रही है। मामले में तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मारपीट की पूरी वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


