अमृतसर: पंजाब पुलिस (Punjab Police) लगातार अपराधों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसके अंतर्गत अमृतसर कमिश्रनरेट पुलिस (Amritsar Commissionerate Police) ने बड़ी कार्रवाही करते हुए अपराधियों पर नकेल कसी है। इसमें हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जिसमें आठ सदस्यों को कई अलग अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। इसके अंतर्गत बड़ी संख्या में उनके पास से हथियार मिले हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपितों के कब्जे से पंद्रह पिस्तौल, पंद्रह मैगजीन, पंद्रह कारतूस और दो कारें बरामद कर केस दर्ज कर लिए हैं। सीपी हरमनबीर सिंह गिल ने पकड़े गए आरोपितों की पहचान गोतम, मनवीर सिंह, जसकरणदीप सिंह, सतनाम सिंह, भल्ला सिंह, सिमरनजीत सिंह, अभी उर्फ बाबा और एक नाबालिग के रूप में बताई है।
सीपी ने बताया कि उक्त आरोपितों के पाक तस्करों के साथ रिश्ते हैं और ड्रोन के जरिए अलग अलग जगहों पर आरोपितों ने हथियारों की खेप डिलीवर करवाई थी। अब यह सभी अलग-अलग जगहों पर हथियार ठिकाने लगाने के लिए निकले थे, लेकिन उसके पहले पुलिस ने सूचना के आधार पर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि इसके पहले भी पंजाब में अलग-अलग जगह पर पाकिस्तान से कई हथियारों की खेत सप्लाई की जाती रही है। हथियारों को भेजने के लिए तस्करों के साथ-साथ सबसे ज्यादा अधिक इन दोनों ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। ड्रोन से हथियार और नशीले पदार्थ लगातार सीमा पर गिराए जा रहे हैं. इनमें से कई हथियारों को पुलिस ने और बीएसएफ के जवानों ने जप्त भी किया है।


