31.3 C
Lucknow
Wednesday, October 7, 2026

यूपी में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के बदले पुलिस कप्तान

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जौनपुर, बाराबंकी, बस्ती, बलिया, मऊ, गाजीपुर, बागपत, हापुड़ और जालौन समेत कई जिलों में पुलिस अधिकारियों की तैनाती बदली गई है।
तबादले के तहत यशवीर सिंह को जौनपुर का पुलिस अधीक्षक, रवीना त्यागी को बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक और ओमवीर सिंह को बस्ती का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं ईरज राजा को बलिया, सर्वेश मिश्रा को मऊ, विनय कुमार सिंह को गाजीपुर, पूर्णेंदु सिंह को बागपत, मधुबन कुमार सिंह को हापुड़ और सुरेश चंद्र रावत को जालौन का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा कुंवर ज्ञानंजय सिंह को पुलिस उपायुक्त प्रयागराज, अर्पित विजयवर्गीय को पुलिस उपायुक्त लखनऊ, चिराग जैन को पुलिस अधीक्षक नगर बरेली और मानुष पारिक को पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।
तबादला सूची में कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय, संजय कुमार को सेनानायक 4वीं वाहिनी पीएसी, कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत लखनऊ तथा आलोक राजनारायण को अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा बनाया गया है।
प्रमुख तबादलों मे यशवीर सिंह,पुलिस अधीक्षक, जौनपुर
कुंवर अनुपम सिंह,पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय
रवीना त्यागी, पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी,संजय कुमार, सेनानायक, 4वीं वाहिनी पीएसी
ओमवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, बस्ती,कुंवर ज्ञानंजय सिंह, पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज,कमलेश बहादुर,पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत, लखनऊ
ईरज राजा, पुलिस अधीक्षक, बलिया,अर्पित विजयवर्गीय, पुलिस उपायुक्त, लखनऊ
सर्वेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, मऊ,विनय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर
चिराग जैन, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली,मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक नगर, आजमगढ़
आलोक राजनारायण,अपर पुलिस अधीक्षक, मथुरा
पूर्णेंदु सिंह, पुलिस अधीक्षक, बागपत,मधुबन कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक, हापुड़
सुरेश चंद्र रावत , पुलिस अधीक्षक, जालौन बनाये गए हैं।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित जिलों में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के हाथों में होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article