29.8 C
Lucknow
Tuesday, October 6, 2026

राज्यसभा टिकट कटते ही पूर्व BJP सांसद ने की पोस्ट, लिखा- ‘टाटा बाय बाय’

Must read

बरेली: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद बरेली (Bareilly) की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। आंवला के पूर्व सांसद (Former MP) धर्मेंद्र कश्यप ने फेसबुक पर ‘टाटा बाय बाय’ लिखकर पोस्ट की, जिसके बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। धर्मेंद्र कश्यप की इस पोस्ट के बाद चर्चा है कि वह भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का रुख कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि वह काफी समय से समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं और अपनी बेटी को दातागंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की इच्छा रखते हैं। पूर्व सांसद की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, धर्मेंद्र कश्यप ने अपने सभी फोन नंबर बंद कर रखे हैं, जिसके चलते उनसे इस संबंध में तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। बरेली जिले के कई सत्ताधारी नेता राज्यसभा जाने की उम्मीद लगाए हुए थे। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए आठों प्रत्याशियों के नाम घोषित होने के बाद इन नेताओं की उम्मीदों को झटका लगा है।

बरेली से कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और पूर्व सांसद संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार को टिकट मिला है। इसके बाद धर्मेंद्र कश्यप की सोशल मीडिया पोस्ट ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, यदि पार्टी नेतृत्व पूर्व सांसद को मनाने में सफल नहीं होता है तो बड़े राजनीतिक फेरबदल की स्थिति बन सकती है। फिलहाल विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सियासी गतिविधियां तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article