28 C
Lucknow
Tuesday, October 6, 2026

बीट पुलिसिंग को लेकर एसपी आरती सिंह सख्त, आरक्षियों को दिए कड़े निर्देश

Must read

बीट बुक अद्यावधिक रखने से लेकर अपराधियों पर निगरानी और विवादों के समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने पुलिस लाइन स्थित पुलिस कार्यालय में बीट आरक्षियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीट पुलिसिंग पुलिस व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए प्रत्येक बीट आरक्षी अपने क्षेत्र की गतिविधियों की पूरी जानकारी रखते हुए लगातार सक्रिय रहे।
एसपी ने बीट आरक्षियों को निर्देशित किया कि बीट बुक को नियमित रूप से अद्यावधिक रखा जाए और क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक महत्वपूर्ण गतिविधि का विवरण दर्ज किया जाए। उन्होंने सभी आरक्षियों को नियमित रूप से अपने-अपने बीट क्षेत्रों में भ्रमण करने तथा स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर क्षेत्र की समस्याओं और गतिविधियों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने टर्नआउट एवं अनुशासन बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के प्रति पूरी तरह सजग और जिम्मेदार रहें। क्षेत्र में अपराधियों, वांछित आरोपियों तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
विवादों का चिन्हीकरण कर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
एसपी आरती सिंह ने डीजीपी के परिपत्रों के अनुसार बीट क्षेत्र में होने वाले विवादों का चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिन्हित विवादों का समयबद्ध सत्यापन कराया जाए और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित मामलों में तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे छोटे विवाद आगे चलकर गंभीर रूप न ले सकें।
उन्होंने बीट आरक्षियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, संदिग्ध गतिविधियों और संभावित विवादों की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक समय से पहुंचाएं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की सक्रियता और जनता के साथ बेहतर समन्वय से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
एसपी ने सभी बीट आरक्षियों से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article