30.7 C
Lucknow
Tuesday, October 6, 2026

राज्यसभा में तीसरे उम्मीदवार से पीछे हटी सपा, अखिलेश बोले- अब निगाह 403 पर

Must read

राज्यसभा में तीसरे उम्मीदवार से पीछे हटी सपा, अखिलेश बोले- अब निगाह 403 पर

राज्यसभा में तीसरे उम्मीदवार से पीछे हटी सपा, अखिलेश बोले- अब निगाह 403 पर

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कहा, “अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, 403 पर है।” इसके साथ ही राज्य की सभी 10 राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।

सपा की ओर से राम गोपाल यादव और धनंजय परिमल नाथवानी पहले ही नामांकन कर चुके हैं। भाजपा ने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जो मंगलवार को नामांकन करेंगे। ऐसे में 16 अक्टूबर को प्रस्तावित मतदान की जरूरत नहीं पड़ेगी और सभी 10 प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन गई है।

दरअसल, सपा तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारने के लिए विधायकों के समर्थन का आंकड़ा जुटा रही थी। पार्टी के पास अपने 99 विधायक हैं और तीसरे उम्मीदवार के लिए अतिरिक्त वोटों की जरूरत थी। अभय सिंह और राकेश सिंह की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद सपा को क्रॉस वोटिंग का खतरा दिखाई दिया। इसी वजह से पार्टी ने तीसरा उम्मीदवार उतारने का जोखिम नहीं लिया।

अखिलेश के फैसले पर मंत्री ओपी राजभर ने तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “बस हो गया टांय-टांय फिस्स! वैसे कभी-कभी ही सही, आप कुछ समझदारी का काम भी कर ही लेते हैं। जैसे आज किया। रही बात 403 की तो सपने देखना बुरी बात नहीं है।”

अखिलेश यादव का 403 सीटों का जिक्र सीधे तौर पर 2027 के विधानसभा चुनाव की ओर इशारा माना जा रहा है। राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चल रही सियासी गणित से पीछे हटकर सपा ने अब अपना फोकस विधानसभा चुनाव और प्रदेश की सभी 403 सीटों पर लगाने का संकेत दिया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article