28 C
Lucknow
Monday, October 5, 2026

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई, ₹3.04 करोड़ के कीमती पत्थर और ज्वेलरी जब्त

Must read

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर कस्टम विभाग (Customs Department) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री के पास से करीब 3.04 करोड़ रुपये के कीमती पत्थर और ज्वेलरी बरामद की है। आरोपी यात्री बैंकॉक से दिल्ली पहुंचा था। कस्टम अधिकारियों ने उसे स्पॉट प्रोफाइलिंग के आधार पर रोका और पूछताछ के बाद उससे जुड़े ठिकानों पर भी तलाशी ली।

कस्टम विभाग के अनुसार, यात्री 2 अक्टूबर को बैंकॉक से फ्लाइट के जरिए दिल्ली पहुंचा था। अगले दिन यानी 3 अक्टूबर को IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर जांच के दौरान उसे संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर रोका गया। पूछताछ में यात्री ने स्वीकार किया कि वह बैंकॉक से कीमती पत्थर और ज्वेलरी लेकर दिल्ली आया था।

यात्री के सामान और व्यक्तिगत तलाशी के दौरान कस्टम अधिकारियों को 3,200 पीस कीमती पत्थर और ज्वेलरी मिली। इनकी अनुमानित कीमत करीब 1.01 करोड़ रुपये बताई गई है। पूछताछ में यात्री ने इन सामानों को बैंकॉक से भारत लाने की बात स्वीकार की। मामले की आगे की जांच में कस्टम अधिकारियों ने यात्री से जुड़े एक ठिकाने पर भी छापेमारी की। यहां से 196.676 किलोग्राम काले-हरे रंग के कच्चे पन्ने (Rough Emeralds) बरामद किए गए।

इसके अलावा तलाशी के दौरान 221 कैरेट कट-पॉलिश रूबी और 45 कैरेट कट-पॉलिश पन्ने भी मिले। बरामद इन सामानों की कीमत करीब 2.02 करोड़ रुपये आंकी गई है। कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट और संबंधित ठिकाने से बरामद सामान को सीज कर लिया है। कुल बरामदगी की कीमत करीब 3.04 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपी यात्री को कस्टम्स एक्ट की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article