रिहायशी इलाकों और धार्मिक स्थलों पर मंडराया बाढ़ का खतरा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से उफान पर चल रही गोमती नदी का जलस्तर बढ़कर 108.14 मीटर तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि नदी का जलस्तर सामान्य से करीब 8 फीट ऊपर पहुंच चुका है।
जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण नदी के आसपास के रिहायशी क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों में पानी पहुंचने लगा है। इससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों में बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।
प्रशासन की ओर से नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और नदी के आसपास जाने से बचने की सलाह दी जा रही है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राहत एवं बचाव व्यवस्था को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
गोमती नदी ने लिया रौद्र रूप, 108.14 मीटर तक पहुंचा जलस्तर


