28 C
Lucknow
Monday, October 5, 2026

छह महीने में पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता लागू करने का ऐलान

Must read

 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि राज्य में अगले छह महीने के भीतर समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ भी सख्त कानून बनाने की बात कही।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में सरकार तेजी से काम करेगी। उन्होंने कहा कि विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे नागरिक मामलों में सभी समुदायों के लिए समान कानून लागू करने की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ कठोर कानूनी प्रावधान बनाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि सरकार संविधान के दायरे में रहते हुए ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
अधिकारी ने राज्य में धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने मंदिरों, मठों और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं लागू करने की बात कही।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article