– राजेंद्र पाल गौतम ने कहा,पार्टी का कांग्रेस में विलय नहीं, इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एक नया राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उनकी पार्टी के कांग्रेस में विलय को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य कांग्रेस के साथ मिलकर चलेंगे और INDIA गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय नहीं करेंगे।
इससे पहले शनिवार को स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने अथवा पार्टी का विलय किए जाने की अटकलें तेज हो गई थीं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में विलय की संभावना भी बताई गई थी, लेकिन बाद की जानकारी में अपनी जनता पार्टी के इंडिया गठबंधन में शामिल होने की बात सामने आई।


