32.4 C
Lucknow
Friday, October 2, 2026

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Must read

 

फर्रुखाबाद। जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका और मलेरिया विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

रैली के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई रखने, जलभराव रोकने और मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। रैली सीएमओ कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। अभियान एक से 31 अक्तूबर तक चलेगा।

सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि अभियान के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमें लोगों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी देंगी। जलभराव और मच्छरजनित परिस्थितियों की रोकथाम पर विशेष जोर रहेगा

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 12 से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संभावित रोगियों की पहचान करेंगी। बुखार, इन्फ्लुएंजा, टीबी, कुष्ठ और फाइलेरिया के मरीजों की जानकारी जुटाकर ई-कवच पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

रैली में एसीएमओ डॉ. सर्वेश यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी माथुर, डॉ. दीपक कटारिया, डॉ. परीक्षित सहित नगर पालिका और मलेरिया विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article