31.3 C
Lucknow
Thursday, October 1, 2026

एशियन गेम्स में भारत को एक दिन में तीन पदक

Must read

 

गणेश ने तीरंदाजी में जीता कांस्य

नागोया। जापान में चल रहे एशियन गेम्स में गुरुवार को भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दिन में तीन पदक अपने नाम किए। तीरंदाज गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने पुरुषों की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने कांस्य पदक मुकाबले में वियतनाम के कोंग डुक डांग को 149-144 से हराया।

इससे पहले सेलिंग में मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल नोबल की जोड़ी ने पुरुष स्किफ स्पर्धा में रजत पदक जीता। दोनों ने नौ रेस के बाद 23 अंक हासिल किए। चीन ने स्वर्ण और हांगकांग ने कांस्य पदक जीता। वहीं भारतीय महिला स्क्वॉश टीम ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया।

गणेश की जीत के साथ एशियन गेम्स में तीरंदाजी से भारत के पदकों की संख्या चार हो गई है। एक दिन पहले भारतीय तीरंदाजों ने तीन स्वर्ण पदक जीते थे। गणेश ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के किम जोंगहो से 144-148 से हारने के बाद कांस्य पदक मुकाबले में शानदार वापसी की।

कुश्ती में भी भारत की पदक की उम्मीदें मजबूत हुई हैं। पुरुषों के ग्रीको-रोमन 97 किग्रा वर्ग में नीतेश सिवाच ने सेमीफाइनल में मंगोलिया के गंखुयाग गनबातार को 9-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली और भारत का पदक पक्का किया। महिला 62 किग्रा वर्ग में मानसी अहलावत सेमीफाइनल हारने के बाद अब कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगी।

एशियन गेम्स के 12वें दिन भारत के खाते में अब तक 63 पदक हो चुके हैं, जिनमें 10 स्वर्ण, 22 रजत और 31 कांस्य शामिल हैं। वहीं पुरुष क्रिकेट में भारत का श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला जारी है। शूटिंग में अनिश भानवाला 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल फाइनल में सातवें स्थान पर रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article