31.3 C
Lucknow
Thursday, October 1, 2026

अंडरपास में भरा बरसाती पानी, जान जोखिम में डाल रेलवे लाइन पार कर रहे बाइक सवार

Must read

क्रासर
मऊदरवाजा क्षेत्र में रायपुर चौकी से पचपुकरा मार्ग की स्थिति खराब, हादसे का बढ़ा खतरा
फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के रायपुर चौकी से पचपुकरा जाने वाले मार्ग पर बने अंडरपास में बारिश का पानी भर जाने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। अंडरपास में पानी भरने के कारण बाइक सवारों को निकलने में परेशानी हो रही है। रास्ता बंद होने की स्थिति में कुछ लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करने को मजबूर हैं, जिससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात के बाद अंडरपास में काफी मात्रा में पानी जमा हो गया है। पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण बाइक सवार अंडरपास से निकलने का जोखिम नहीं उठा पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आवागमन के लिए सुरक्षित वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध न होने से कई बाइक सवार रेलवे लाइन की ओर से निकलने का प्रयास कर रहे हैं।
रेलवे लाइन पार करना बेहद खतरनाक है। यदि इस दौरान ट्रेन आ गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि समस्या लंबे समय तक बनी रही तो किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने संबंधित विभाग से अंडरपास में जमा पानी की निकासी कराने तथा मार्ग को जल्द से जल्द आवागमन योग्य बनाने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान अंडरपास में जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। सबसे अधिक दिक्कत बाइक और दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को रेलवे लाइन पार करने की मजबूरी न हो और संभावित हादसे को टाला जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article