26 C
Lucknow
Wednesday, September 30, 2026

नए साल से पहले पंजाब को नशामुक्त करने का संकल्प: अमित शाह

Must read

 

जालंधर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जालंधर में आयोजित भाजपा की रैली में पंजाब को नशामुक्त करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के कारोबार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
शाह ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके शासन में पंजाब में नशे का कारोबार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास तभी संभव है, जब युवा नशे से मुक्त होकर रोजगार और विकास की दिशा में आगे बढ़ें।
गृह मंत्री ने कहा कि नशे के नेटवर्क को खत्म करने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना जरूरी है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से देशभर में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों का भी उल्लेख किया।
रैली से पहले अमित शाह ने जालंधर स्थित श्री देवी तालाब मंदिर में पूजा-अर्चना की। भाजपा की ओर से निकाली गई ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ का भी जालंधर में समापन हुआ। पार्टी के अनुसार यह यात्रा पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी।
रैली में शाह ने किसानों, युवाओं, महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे भी उठाए। आयोजन से पहले स्थल को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की, हालांकि कोई विस्फोटक नहीं मिला। कार्यक्रम से पहले सड़क हादसे में दो भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत की जानकारी भी सामने आई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article