31.6 C
Lucknow
Wednesday, September 30, 2026

2027 के रोडमैप पर भाजपा और संघ का मथुरा में मंथन, 3-4 अक्टूबर को बैठक

Must read

 

लखनऊ। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच संगठनात्मक स्तर पर मंथन का दौर तेज हो गया है। 3 और 4 अक्टूबर को मथुरा में भाजपा और संघ के पदाधिकारियों की दो दिवसीय चिंतन बैठक प्रस्तावित है। बैठक में संगठन की जमीनी स्थिति, बूथ स्तर की तैयारियों और आगामी चुनाव के लिए रोडमैप पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के शामिल होने की संभावना है। संघ की ओर से वरिष्ठ पदाधिकारी अरुण कुमार के भी बैठक में शामिल होने की जानकारी दी गई है।
बैठक में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में संगठन की स्थिति की समीक्षा के साथ कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने की तैयारियों पर भी विचार होगा।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के भी बैठक में शामिल होने की रिपोर्ट सामने आई है। मथुरा में होने वाली बैठक को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा-संघ के बीच संगठनात्मक समन्वय और तैयारियों की समीक्षा के क्रम में देखा जा रहा है।
बैठक में किन-किन मुद्दों पर अंतिम निर्णय होगा, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article