28.3 C
Lucknow
Tuesday, September 29, 2026

फतेहपुर सिलेंडर विस्फोट हादसा: प्रभारी मंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता

Must read

फतेहपुर: फतेहपुर (Fatehpur) में तहसील बिन्दकी के थाना मलवा क्षेत्र अंतर्गत गैस सिलेंडर फटने (Gas cylinder explosion) से हुई दर्दनाक घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सरकारी मदद का भरोसा दिलाया।

बता दें कि बीती 28 सितम्बर को सुरेश गुप्ता (फल विक्रेता) के घर में गैस सिलेंडर फटने से एक बड़ी दुर्घटना घटित हुई थी। मौके पर पहुंचे प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने स्थिति का जायजा लेने के बाद पीड़ित परिवारों को ढाढ़स बंधाया। इस दौरान शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये के आर्थिक सहायता चेक प्रदान किए गए।

आर्थिक मदद के बाद मंत्री अजीत पाल सिंह सीधे मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को कड़े निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में कोई कोताही न बरती जाए और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाएं ताकि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article