28.3 C
Lucknow
Tuesday, September 29, 2026

कमालगंज में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में तेजाब पिया, हालत स्थिर

Must read

 

कमालगंज संवाददाता।
थाना क्षेत्र के फतेहउल्लाहपुर गांव में मंगलवार को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में तेजाब पी लिया। तेजाब पीते ही उसकी हालत बिगड़ गई, जिसे देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज लेकर पहुंचे।

सीएचसी में चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन युवक ने वहां जाने से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

युवक के पिता ने बताया कि उनके बेटे ने तेजाब का सेवन किया है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है।

आखिर युवक ने किस वजह से और किन परिस्थितियों में तेजाब पिया, इसको लेकर पुलिस गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article