लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद अब राजनीति में उतरने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं, बल्कि जनता के साथ करेंगी और आम लोगों की आवाज उठाएंगी।
दिव्या मित्तल ने अपने संदेश में कहा, “चलिए हिसाब मांगते हैं।” उन्होंने कहा कि जनता को अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर सवाल पूछने चाहिए। उनके शब्दों में, “हिसाब चाहिए, न्याय चाहिए, डरना नहीं है।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत उत्तर प्रदेश से होगी। उनका कहना है कि वह जनता के साथ मिलकर एक राजनीतिक मंच खड़ा करने की दिशा में आगे बढ़ेंगी, न कि किसी स्थापित राजनीतिक दल के साथ जुड़कर।
दिव्या मित्तल ने करीब 13 वर्ष की प्रशासनिक सेवा के बाद 30 अगस्त 2026 को इस्तीफा दिया था, जिसे सितंबर में स्वीकार कर लिया गया। वह मिर्जापुर और देवरिया समेत कई जिलों में जिलाधिकारी के पद पर रह चुकी हैं।
क्रॉसर
➡️ पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का किया ऐलान
➡️ बोलीं- किसी दल के साथ नहीं, जनता के साथ करूंगी राजनीति
➡️ ‘हिसाब चाहिए, न्याय चाहिए, डरना नहीं है’
➡️ उत्तर प्रदेश से शुरू होगी राजनीतिक यात्रा


