25.3 C
Lucknow
Wednesday, September 30, 2026

राज्यसभा के लिए भाजपा में नामों पर मंथन तेज

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही भाजपा में प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन तेज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में कई नामों पर चर्चा हुई। अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी और मौजूदा राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर समेत कई नामों पर विचार किया गया है। पार्टी के भीतर क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अन्य नाम भी पैनल में शामिल किए जा रहे हैं।

गैर-जाटव दलित और पिछड़े वर्ग के नामों पर भी चर्चा

रिपोर्ट के अनुसार भाजपा में गैर-जाटव दलित चेहरों के साथ पिछड़े वर्ग के नेताओं को भी संभावित उम्मीदवारों की सूची में जगह देने पर विचार हुआ है। इनमें प्रियंका रावत, विनोद सोनकर, रामचंद्र कनौजिया और बृजलाल के नाम चर्चा में बताए गए हैं। ओबीसी वर्ग से प्रकाश पाल तथा कुर्मी समाज से रेखा वर्मा, दिलीप पटेल और कौशलेंद्र पटेल के नाम भी चर्चा में हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्टों में भाजपा द्वारा आठ सीटों के लिए तीन-तीन नामों वाले पैनल पर केंद्रीय नेतृत्व को विचार के लिए भेजे जाने की भी बात कही गई है। हालांकि, इनमें से किसी नाम को अभी आधिकारिक प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान 16 अक्टूबर 2026 को होना निर्धारित है। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है।

क्रॉसर

➡️ स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी और नीरज शेखर समेत कई नाम चर्चा में
➡️ गैर-जाटव दलित और पिछड़े वर्ग के चेहरों पर भी भाजपा का फोकस
➡️ प्रियंका रावत और विनोद सोनकर के नाम भी संभावित सूची में
➡️ अंतिम प्रत्याशियों पर केंद्रीय नेतृत्व करेगा फैसला

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article