23.5 C
Lucknow
Sunday, September 27, 2026

अवैध संबंध के शक में डबल मर्डर ! पति ने पिता संग मिलकर पत्नी और सास को हथौड़े से उतारा मौत के घाट, 3 गिरफ्तार

Must read

एटा: यूपी के एटा (Etah) में अवागढ़ कोतवाली क्षेत्र के यादव नगर में 21 सितंबर की देर रात हुए मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड (Double murder) का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, प्रियंका और उसकी मां कमला देवी की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी रुकमपाल की तलाश जारी है।

एएसपी श्वेताभ पांडेय के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में 25 हजार रुपये का इनामी सियाराम, रुकमपाल का दोस्त दिनेश कुमार और आरोपियों को कथित तौर पर शरण देने वाला धर्मेंद्र सिंह शामिल है। पुलिस ने तीनों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई हथौड़ी भी बरामद की है। दोहरे हत्याकांड के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई थीं।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद ली गई। इसी जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि जांच में सामने आया कि प्रियंका के पति रुकमपाल को उसके चाल-चलन पर शक था। पुलिस के मुताबिक, प्रियंका के प्रॉपर्टी डीलर से कथित संबंधों को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।

पुलिस का आरोप है कि इसी विवाद के चलते रुकमपाल ने अपने पिता सियाराम और अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। इसके बाद 21 सितंबर की रात प्रियंका और उसकी मां कमला देवी पर हथौड़ी से हमला किया गया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद मुख्य आरोपी रुकमपाल फरार है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article