23 C
Lucknow
Sunday, September 27, 2026

लोहिया अस्पताल में टिन शेड के पाइप में उतरा करंट, तीमारदार को लगा झटका

Must read

 

फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में रात इमरजेंसी गेट के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टिन शेड के पाइप में करंट उतर आया। पाइप छूते ही कायमगंज तहसील क्षेत्र के मोती नगला निवासी विजेंद्र को तेज बिजली का झटका लगा और वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल पाइप से अलग किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विजेंद्र परिवार के साथ मरीज को भर्ती कराने के लिए अस्पताल की इमरजेंसी के पास खड़े थे। इसी दौरान उन्होंने टिन शेड के पाइप को पकड़ लिया। पाइप में करंट प्रवाहित होने से उन्हें जोरदार झटका लगा और वह जमीन पर गिर गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और भीड़ जमा हो गई।

मामले की जानकारी अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड को दी गई। गार्ड ने इमरजेंसी में ड्यूटी कर रही चिकित्सक को घटना की सूचना दी। सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल कर्मियों ने पाइप के पास लोगों की आवाजाही रोकने के लिए वहां बेंच लगा दी।

अस्पताल परिसर में भरा पानी, बढ़ा खतरा

लगातार बारिश के कारण लोहिया अस्पताल परिसर में करीब एक फीट तक पानी भरा हुआ है। जलभराव इमरजेंसी गेट तक पहुंच गया है। पानी और बिजली के संपर्क की स्थिति से मरीजों और तीमारदारों के लिए खतरा बढ़ गया है।

इमरजेंसी तक पानी पहुंचने के कारण मरीजों को अस्पताल के अंदर ले जाने में भी परेशानी हो रही है। तीमारदार और स्वास्थ्यकर्मी पानी के बीच स्टेचर खींचकर मरीजों को ले जाने के लिए मजबूर हैं। अस्पताल परिसर में जलभराव और पाइप में करंट उतरने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article