23.8 C
Lucknow
Sunday, September 27, 2026

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, मां समेत तीन बेटियां बाल-बाल बचीं

Must read

48 घण्टे की लगातार बारिश ने छीन लिया गरीब का आशियाना, भय के बीच जग कर गुजारी रात, सभी खाद्य सामिग्री के साथ पूरा गृहस्थी दवी।

मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के पिपरगांव में बीती रात्रि में लगातार बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय स्वर्गीय कुशलेश दीक्षित उर्फ बन्ने दीक्षित की पत्नी विनीता दीक्षित अपनी तीन बेटियों के साथ घर में लेटी थीं।

अचानक मकान की धन्नी टूटकर गिरने की आवाज सुनकर विनीता ने अपनी बेटियों वैष्णवी (12), अंजलि (8) और आश्वी (6) को लेकर तुरंत घर से बाहर दौड़ लगा दी। कुछ ही देर बाद मकान भरभराकर गिर पड़ा। समय रहते बाहर निकलने से चारों बाल-बाल बच गईं।

मकान गिरने से घर में रखा खाद्यान्न समेत घरेलू सामान मलबे में दब गया। पीड़िता ने करीब ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। पीड़िता ने पूरी रात्रि आधे बचे बरांडे में भय के साए में गुजारी।
ग्राम प्रधान कुंतैश यादव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल सचिन मिश्रा को दी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article