23.5 C
Lucknow
Sunday, September 27, 2026

निकाह से इनकार के बाद युवती के अपहरण का आरोप, दुबग्गा थाने में मुकदमा

Must read

 

– बरावन कला निवासी दानिश पर आरोप
– पिता ने कहा- घर के बाहर बुलाकर ले गया
– पुलिस तलाश में जुटी

लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र में एक युवती के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों ने बरावन कला निवासी दानिश पर उसे घर के बाहर बुलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, युवती का आरोपी से पहले से परिचय था और निकाह को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई थी।
युवती के पिता का आरोप है कि दानिश उनकी बेटी को घर के बाहर बुलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद युवती के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता दुबग्गा थाने पहुंचे और विरोध जताया। उन्होंने युवती को जल्द बरामद करने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस ने युवती की तलाश के लिए टीमों को लगाया है। मोबाइल फोन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आरोपी की भूमिका और घटना की वास्तविक परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि युवती की बरामदगी के बाद उसके बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article