24.5 C
Lucknow
Saturday, September 26, 2026

फर्रुखाबाद में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Must read

 

– 26 सितंबर को कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना
– प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

फर्रुखाबाद। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ द्वारा जारी नवीनतम मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद फर्रुखाबाद में आगामी दिनों में मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। 26 सितंबर को जनपद में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर को कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ वज्रपात की स्थिति बन सकती है। लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव होने, यातायात प्रभावित होने और जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और मौसम की स्थिति को देखते हुए पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है।
जिला प्रशासन ने आमजन, किसानों और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से नदी, नाले और अन्य जलस्रोतों के आसपास रहने वाले लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।
किसानों से खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखने तथा मौसम सामान्य होने तक कृषि कार्य करते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है।
पक्के और सुरक्षित भवन के अंदर रहें तथा खिड़की-दरवाजे बंद रखें।
बिजली चमकने के दौरान विद्युत उपकरणों का उपयोग करने से बचें।
वाहन चला रहे हों तो सुरक्षित स्थान पर वाहन रोककर मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।
मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ओर से जारी चेतावनियों पर ध्यान दें।
किसान खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखें।
आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल संपर्क करें।
गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभे अथवा ऊंचे स्थानों के नीचे खड़े न हों।नदी, तालाब, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास जाने से बचें।खुले स्थान पर छाता, लोहे की वस्तुएं अथवा अन्य धातु सामग्री लेकर न चलें।
बच्चों को जलभराव वाले क्षेत्रों में खेलने न दें।अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर भरोसा करें।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की है। साथ ही परिवार के बच्चों, बुजुर्गों और अन्य सदस्यों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article