– सपा अध्यक्ष बोले,निधन अत्यंत दुःखद, शोकाकुल परिजनों को असीम दुःख सहने का संबल मिले
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के निधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शुक्रवार रात लखनऊ के एसजीपीजीआई में उपचार के दौरान रामगोविंद चौधरी का निधन हो गया।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहने का संबल प्रदान करने की कामना की।


