21.8 C
Lucknow
Friday, September 25, 2026

जमीन से निकली लाश का खुलासा: पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद

Must read

भागलपुर: बिहार के भागलपुर (Bhagalpur) जिले के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के पास मिट्टी में दबे मिले शव (Dead body) के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है। मिट्टी में दफन शव की पहचान मोहम्म सलमान के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार (arrest) किया है। जिनकी पहचान मोहम्मद सलमान उर्फ फेकू और मोहम्मद सारिक उर्फ मोनू के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में बीते 19 सितंबर को मोहम्मद सलमान की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को मिट्टी में दफना दिया गया था। हालांकि 22 सितंबर को जमीन से दुर्गंध आने की सूचना मिलने के बाद ईशाकचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध जगह की खुदाई कराई। खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से शव बरामद हुआ।

घटना को लेकर एफएसएल टीम ने मौके से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और दोनों आरोपियों तक पहुंचीं और उन्हें मोहम्मद सलामन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक कुल्हाड़ी, दो खंती और एक कुदाल भी बरामद की है। सीटी एसपी अतूलेश झा ने बताया कि, फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article