– 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारतीय जोड़ी का कमाल
– 484.6 अंक के साथ बनाया नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड
नागोया/जापान। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह की भारतीय जोड़ी ने फाइनल में कुल 484.6 अंक हासिल कर नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाया।
भारतीय जोड़ी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। फाइनल में भारत के 484.6 अंक के मुकाबले दक्षिण कोरिया की जोड़ी ने 478.0 अंक हासिल किए और रजत पदक जीता। ईरान ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
कमलजीत और सुरुचि का यह स्वर्ण पदक एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में भारत का पहला गोल्ड है। इसके साथ ही भारत के खाते में प्रतियोगिता का दूसरा स्वर्ण पदक आया। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहला स्वर्ण जीता था।
भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 587-29x का स्कोर बनाया था। इसके बाद फाइनल में 484.6 अंक के साथ एशियन गेम्स रिकॉर्ड कायम किया।
कमलजीत और सुरुचि के लिए यह जीत खास रही। दोनों को व्यक्तिगत स्पर्धाओं में अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी, लेकिन मिक्स्ड टीम मुकाबले में दोनों ने शानदार तालमेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
भारतीय जोड़ी की इस उपलब्धि से एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजी अभियान को बड़ी सफलता मिली है।


