24.4 C
Lucknow
Thursday, September 24, 2026

भावन में समाजवादी निःशुल्क स्वास्थ्य संकल्प शिविर, 150 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

Must read

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ शिविर, चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह

अमृतपुर

ब्लॉक राजेपुर की ग्राम पंचायत भावन में समाजवादी पार्टी की ओर से समाजवादी निःशुल्क स्वास्थ्य संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व 193 विधानसभा अमृतपुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकों से परामर्श लिया।
शिविर में मो. अकलीम, डॉ. अमित यादव, डॉ. शंतानु रस्तोगी, डॉ. नीतू वर्मा, डॉ. गर्विता, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. शिल्पी और डॉ. स्नेहा समेत चिकित्सकों की टीम ने करीब 150 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी।
इस दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सकीय परामर्श की पहुंच बढ़ाना जरूरी है। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।शिविर में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिलने पर आयोजकों का आभार जताया। आयोजन के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के साथ क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और ग्रामीणों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।आयोजकों के अनुसार भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की योजना है, ताकि जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं और परामर्श उपलब्ध कराया जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article