30 C
Lucknow
Tuesday, September 22, 2026

सिगरेट देने से मना किया तो दुकानदार से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़

Must read

फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के भूसा मंडी में जनरल स्टोर की दुकान पर सिगरेट देने से मना करना दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि सिगरेट मांगने आए दबंगों ने दुकानदार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर दुकान में तोड़फोड़ कर दी गई। हंगामा देखकर बीच-बचाव करने पहुंचे दुकानदार के दो भाइयों को भी आरोपियों ने पीट दिया। पीड़ित ने कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
भूसा मंडी निवासी सागर पुत्र स्वर्गीय राकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी जनरल स्टोर की दुकान है। वह दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान नवदिया निवासी विशाल, उसका भाई नितिन तथा रामबाबू दुकान पर पहुंचे और सिगरेट मांगने लगे। सागर के अनुसार उसने सिगरेट देने से मना कर दिया। इस पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि मारपीट के दौरान दबंगों ने दुकान में भी तोड़फोड़ कर दी। हंगामा सुनकर सागर के भाई रौनक और आदित्य मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोपियों ने दोनों भाइयों के साथ भी मारपीट कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से चले गए।
पीड़ित सागर ने कोतवाली फतेहगढ़ पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article