30 C
Lucknow
Tuesday, September 22, 2026

नवजात का शव मिलने की सूचना देने पर मारपीट का आरोप, लोहिया संस्थान में सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

Must read

 

लखनऊ
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सफाई कर्मियों ने प्रशासनिक भवन का घेराव कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि सोमवार को इमरजेंसी के ट्राएज एरिया के वॉशरूम में नवजात का शव मिलने की सूचना देने पर उनके दो साथी रामचंद्र और मोहन को प्रशासनिक भवन बुलाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई।

सफाई कर्मियों के मुताबिक, दोनों ने नवजात का शव मिलने की जानकारी अधिकारियों को दी थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोप है कि इसके बाद रामचंद्र और मोहन को प्रशासनिक भवन ले जाया गया, जहां सुरजीत सिंह, राजेश यादव समेत कुछ सुरक्षा कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं।

रामचंद्र और मोहन का आरोप है कि उन्हें करीब पांच घंटे तक एक कमरे में बंद रखा गया। घटना के बाद दोनों ने वीडियो बनाकर अपनी बात रखी। मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में सफाई कर्मी प्रशासनिक भवन पहुंचे और नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में महिला और पुरुष सफाई कर्मचारी शामिल रहे।

मामले में रामचंद्र और मोहन ने विभूतिखंड थाना प्रभारी को तहरीर दी है। इसमें सुरजीत सिंह, राजेश यादव समेत अज्ञात सुरक्षा कर्मियों पर मारपीट, अभद्रता और जबरन कमरे में बंद रखने का आरोप लगाया गया है। सफाई कर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article