33 C
Lucknow
Monday, September 21, 2026

गणेश महोत्सव में गूंजे माता के जयकारे, देर रात तक भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Must read

 

नवाबगंज, फर्रुखाबाद । गणेश महोत्सव के छठे दिन रविवार रात मुख्य बाजार मार्ग पर गणपति देवा मौर्या कमेटी की ओर से भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। कानपुर के अतुल सांवरे जागरण ग्रुप के कलाकारों ने देर रात तक भजनों और धार्मिक प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामू यादव और चौधरी केशव यादव ने फीता काटकर किया। इसके बाद गायक रिशु पंडित ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर देवी जागरण का शुभारंभ किया। मां की आराधना के साथ ही पूरा कार्यक्रम स्थल जयकारों से गूंज उठा।
इसके बाद भगवान गणेश की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई। गायक सुरजीत सिंह ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। भजनों पर श्रद्धालु तालियां बजाते और झूमते नजर आए। महिला कलाकार अनुष्का शर्मा और राधिका राधे ने भी शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
देवी जागरण के दौरान भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, भगवान शंकर-पार्वती और मां काली की आकर्षक धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की गईं। झांकियों के मंच पर पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने जोरदार जयकारे लगाए। विशेष रूप से मां काली की झांकी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।
गणेश महोत्सव के छठे दिन आयोजित इस देवी जागरण को लेकर नगर में खासा उत्साह दिखाई दिया। मुख्य बाजार मार्ग पर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भजनों, धार्मिक झांकियों और कलाकारों की प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण का आनंद लिया।
सोमवार सुबह तारा रानी की कथा का आयोजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में गणपति देवा मौर्या कमेटी के अध्यक्ष टिंकू राठौर सहित आलोक गुप्ता, ज्ञानेंद्र कश्यप, अन्नू राठौर, सुनील राठौर, पप्पू चक पूर्व प्रधान, अभिषेक राठौर, सुरेंद्र राठौर, सत्यवीर राठौर, बलदेव कश्यप, आनंद कश्यप, रामू कश्यप, सुधीर कश्यप, मोहित कश्यप, राहुल कश्यप, शिवओम राठौर, हरिओम राठौर और अमित राठौर मौजूद रहे।
मंदिर के आसपास के मोहल्लों से भी बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे। कमेटी पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और नगरवासियों का आभार जताया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article