28 C
Lucknow
Monday, September 21, 2026

जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन में फंसा मिला महिला का सिर, जांच में जुटी GRP-RPF, पहचान अब भी नहीं

Must read

बोकारो: पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस (Jan Shatabdi Expressशनिवार को बोकारो रेलवे स्टेशन (Railway station) पहुंची तो लोको पायलट की नजर इंजन के अगले हिस्से पर गई। वहां से आ रही दुर्गंध के बाद जब जांच की गई तो बफर के पास महिला का सिर फंसा मिला। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव के हिस्से को बाहर निकालकर जांच शुरू की।

बताया गया कि ट्रेन बोकारो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंच चुकी थी। ट्रेन रुकने के बाद लोको पायलट नीचे उतरा। इसी दौरान उसे इंजन के आसपास असामान्य दुर्गंध महसूस हुई। संदेह होने पर उसने इंजन के अगले हिस्से को देखा, जहां महिला का सिर दिखाई दिया।

लोको पायलट ने तत्काल रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद GRP और RPF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सिर को बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार, बरामद सिर की अभी पहचान नहीं हो सकी है। शुरुआती तौर पर महिला की उम्र करीब 50 वर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों और रेलवे मार्ग से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका सिर ट्रेन के इंजन के अगले हिस्से तक कैसे पहुंचा। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है। रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाकों में भी सुराग तलाशे जा रहे हैं। जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि महिला की पहचान होने के बाद घटना से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article