29 C
Lucknow
Sunday, September 20, 2026

गणेश महोत्सव के आखिरी दिन नगर से लेकर अटैना गंगा घाट तक गणपति विसर्जन यात्रा निकाली गई

Must read

कंपिल :
गणेश महोत्सव के आखिरी दिन नगर से लेकर अटैना गंगा घाट तक गणपति विसर्जन यात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ, जैसे जयकारे, भजन और कीर्तन की धूम, हर तरफ उड़ता अबीर गुलाल, भक्ति रस से सराबोर होकर झूमते श्रद्धालु और पुष्प वर्षा के साथ गणपति से जुदा होने के गम में नम हुईं आंखें। कुछ ऐसा ही मंजर दिन भर नगर में देखने को मिला।

नगर के रामलीला ग्राउंड व गंगा रोड पर चल रहे श्री गणेश महोत्सव के संपन्न होने पर रविवार प्रात: आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने सभी देवी देवताओं सहित गणेश जी की पूजा अर्चना की। इसके बाद अबीर गुलाल, ढोल नगाड़ों की धूम के साथ गणपति विसर्जन शोभायात्रा आरंभ हुई। यह नगर के विभिन्न मार्गों से होकर प्रतिमा को विसर्जन के लिये अटैना घाट ले जाया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और नम आंखों से गजानन को विदाई दी। विसर्जन यात्रा के दौरान मटकी फोड़ने के लिए युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विसर्जन यात्रा के चलते कंपिल अटैना मार्ग पर दोपहर के बाद शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही।

कार और रिक्शे से आए गजानन
प्रतिमा विसर्जन के दौरान आस्था और विश्वास का नजारा आम हो गया था। प्रतिमाओं को कोई रिक्शे पर लेकर जा रहा था तो कोई कार से घाट पर जा रहा था। नगर से कई श्रद्धालु पैदल भी गजानन को लेकर घाट पर पहुंचे और विसर्जन किया। कोई गजानन के कानों में अपनी मनौती बता रहा था तो कई उनके साथ सेल्फी ले रहा था।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article