29 C
Lucknow
Sunday, September 20, 2026

जन आरोग्य मेले में 200 मरीजों की हुई जांच, मिलीं जरूरी दवाएं

Must read

 

मलेरिया, टाइफाइड, शुगर समेत कई जांचें हुईं, दूर-दराज से पहुंचे मरीज

अमृतपुर

कस्बा अमृतपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में अमृतपुर के अलावा आसपास के गांवों और करीब 20 से 30 किलोमीटर दूर से पहुंचे मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकों से परामर्श लिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मेले में कुल 200 मरीजों का उपचार कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।

जन आरोग्य मेले के दौरान मरीजों की विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें 18 मरीजों की मलेरिया, 16 की टाइफाइड, 21 की शुगर, नौ की बलगम, छह की हेपेटाइटिस और चार मरीजों की हीमोग्लोबिन जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा दवाएं उपलब्ध कराईं।

मेले में अमृतपुर के साथ लीलापुर, परतापुर सहित आसपास के कई गांवों से मरीज पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों की जांच करने के साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियों की जानकारी भी दी।

इस दौरान डॉ. गौरव वर्मा, फार्मासिस्ट अरविंद कुमार, लैब टेक्नीशियन पवन कुमार और सोनाली पाल समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई कि वह समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं और किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय परामर्श लें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article