26 C
Lucknow
Saturday, September 19, 2026

बिजली विभाग के अवर अभियंता ने डीएम के नाम संबंधित ज्ञापन

Must read

एसडीएम को सौंपा तीन लोगों पर धमकी देने के आरोप
कायमगंज/फर्रुखाबाद ।बिजली विभाग के 33/11 केवी उपकेंद्र कायमगंज शहरी के अवर अभियंता जावेद अहमद खान ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई न होने की शिकायत की है। पत्र में उन्होंने सीओ कायमगंज की जांच के बाद कार्रवाई की संस्तुति किए जाने के बावजूद पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया है।
अवर अभियंता ने पत्र में आरोप लगाया है कि विभागीय कार्रवाई को लेकर कुछ लोग उन्हें फोन पर धमकी देने के साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं बदनाम करने वाली बातें प्रसारित कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे वह मानसिक दबाव में हैं और सरकारी कार्य करने में बाधा उत्पन्न हो रही है।
पत्र में तीन लोगों का उल्लेख किया गया है। पहले मामले में राजेश कुमार के संबंध में बताया गया है कि कायमगंज के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में उनकी दुकान है। पत्र के अनुसार विद्युत संयोजन को लेकर विभागीय नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के बाद भुगतान और कनेक्शन संबंधी विवाद सामने आया।
दूसरे मामले में मुन्ना लाल सक्सेना पर करीब 80 हजार रुपये विद्युत बकाया होने का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि बकाया वसूली की कार्रवाई को लेकर उन्हें धमकी दी गई। पत्र में बिजली विभाग के मीटर रीडर के साथ कथित मारपीट का भी उल्लेख किया गया है और कहा गया है कि संबंधित मामले में कायमगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने की बात कही गई है।
तीसरे मामले में शहनवाज खान के खिलाफ विद्युत चोरी के मामले का उल्लेख है। पत्र के अनुसार विद्युत विभागीय टीम द्वारा 14 अगस्त 2025 को विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत कार्रवाई की गई थी। आरोप है कि उनके परिसर से मीटर हटा दिया गया था और इसके बाद भी अवैध रूप से विद्युत आपूर्ति का उपयोग किए जाने की बात सामने आई। पत्र में यह भी कहा गया है कि मामले में विभाग द्वारा कार्रवाई की गई, लेकिन आगे की पुलिस कार्रवाई को लेकर शिकायत बनी हुई है।
अवर अभियंता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उनके द्वारा बताए गए मामलों में संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई कराई जाए। पत्र में उन्होंने लगातार मिल रही कथित धमकियों और दबाव के कारण स्वयं को तनाव में होने की बात भी कही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article