26 C
Lucknow
Saturday, September 19, 2026

लखनऊ एयरपोर्ट पर आईफ़ोन और मस्बूक की बड़ी खेप पकड़ी

Must read

बिना बिल और ई-वे बिल के करीब 40 लाख रुपये का माल बरामद, व्यापारी पर 14.32 लाख का अर्थदंड

लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर राज्य कर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना जरूरी दस्तावेजों के ले जाए जा रहे आईफ़ोन और मस्बूक की खेप पकड़ी है। विभाग के मुताबिक बरामद इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमत करीब 40 लाख रुपये है।

जांच के दौरान माल के साथ बिल और ई-वे बिल समेत आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि माल अहमदाबाद, गुजरात से लखनऊ लाया गया था और इसके बाद इसे उत्तर प्रदेश में खपाने की तैयारी थी।
राज्य कर विभाग के अधिकारियों के अनुसार पकड़ी गई खेप में एप्पल के आईफ़ोन और मस्बूक के कई मॉडल शामिल हैं। विभागीय जांच में पुराने और नए दोनों मॉडल का उल्लेख सामने आया है। अधिकारियों ने पूरी खेप को अपने कब्जे में लेकर दस्तावेजों की जांच शुरू की।
विभाग को आशंका है कि बिना वैध बिल और ई-वे बिल के माल लाने के जरिए कर चोरी का प्रयास किया जा रहा था। इसी को लेकर माल के स्रोत, खरीद-बिक्री और संबंधित व्यापारियों के दस्तावेजों की पड़ताल की गई।
जांच में यह भी सामने आया कि इलेक्ट्रॉनिक सामान को रेलवे, एयरपोर्ट और बसों के माध्यम से बिना उचित दस्तावेजों के लाने का तरीका अपनाया जा रहा था। विभाग अब इस पूरे नेटवर्क में शामिल व्यापारियों की भूमिका की जांच कर रहा है।
जांच पूरी होने के बाद राज्य कर विभाग ने संबंधित व्यापारी पर 14.32 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। विभाग की कार्रवाई के बाद अब इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि इसी तरह अन्य स्थानों से भी बिना दस्तावेजों के इलेक्ट्रॉनिक सामान की आवाजाही तो नहीं की जा रही है।
राज्य कर विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध दस्तावेजों के माल का परिवहन किए जाने के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article