– 13 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
– अयोध्या-कानपुर-शाहजहांपुर समेत कई जिलों में फेरबदल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची में अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, उपनिदेशक और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।
दिनेश (पीसीएस 2014) को अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या बनाया गया है। इससे पहले वह मुख्य राजस्व अधिकारी, मऊ के पद पर तैनात थे।
सौरभ सिंह (पीसीएस 2019) को अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मथुरा के पद पर तैनात थे।
भान सिंह (पीसीएस 2019) को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर बनाया गया है। इससे पहले वह उपजिलाधिकारी, भदोही के पद पर कार्यरत थे।
आलोक कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), कासगंज बनाया गया है।
अरुण कुमार को मत्स्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) बनाया गया है।
कंचन को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट की जिम्मेदारी दी गई है।
सूरज कुमार यादव को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम सहारनपुर बनाया गया है।
जितेन्द्र कटियार को उपनिदेशक (प्रशासन), आयुर्वेद निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजा गया है।
वंदिता श्रीवास्तव को उपनिदेशक (प्रशासन), उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज बनाया गया है।
हिमांशु कुमार गुप्ता को सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी मिली है।
निधि डोडवाल को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ बनाया गया है।
अजय कुमार त्रिपाठी को मुख्य राजस्व अधिकारी, मऊ बनाया गया है।
भान सिंह को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर की जिम्मेदारी दी गई है।


