– लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद समेत कई जिलों में बदले पुलिस अधिकारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी तबादला सूची में कई अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, सीआईडी, पीएसी, एसडीआरएफ और यातायात से जुड़े पदों पर भेजा गया है।
तबादलों में कानपुर नगर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, अयोध्या, संभल, जौनपुर और अन्य जिलों के अधिकारी शामिल हैं।इसके अलावा श्रवण कुमार सिंह को कानपुर नगर से गौतमबुद्धनगर का पुलिस उपायुक्त बनाया गया। रवि शंकर निम को गौतमबुद्धनगर से 02वीं वाहिनी एसएसएफ, गोरखपुर भेजा गया।
सोनम कुमार को आगरा से पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज भेजा गया।रविन्द्र कुमार को कानपुर नगर से आगरा में पुलिस उपायुक्त बनाया गया।
ममता रानी चौधरी को लखनऊ से सीआईडी में पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
मोहम्मद इरफान अंसारी को पुलिस मुख्यालय प्रयागराज से सीआईडी, उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजा गया।
श्रुति श्रीवास्तव को वाराणसी से प्रयागराज में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया।
आयुष श्रीवास्तव को जौनपुर से उन्नाव में नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
अनंत चन्द्रशेखर को चंदौली से जौनपुर में नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
देवेश चतुर्वेदी को अयोध्या से अंबेडकरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम बनाया गया।
विवेक तिवारी को खीरी से बाराबंकी में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बनाया गया।
सुमित सुधाकर रामटेके को कानपुर नगर से संभल में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बनाया गया।
अरिबा नोमान को झांसी से कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया।
मनोज कुमार यादव को सहारनपुर से आगरा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया।
रिजुल को प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ से गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया।
गौतम राय को बिजनौर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई।
मोबिस टैंक को बांदा से सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को सीआईडी/यू.पी. एसआईएफएस, लखनऊ से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया।
कपिल देव सिंह को कानपुर नगर से पुलिस अधीक्षक, यातायात मुख्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजा गया।
ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद को गोरखपुर से आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया।
बलवंत कुमार चौधरी को अयोध्या से गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया।
अभय नाथ त्रिपाठी को इटावा नगर से कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया।
हरेन्द्र कुमार को अंबेडकरनगर से आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया।
राजेश कुमार पाण्डेय को कानपुर नगर से वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया।
हरेन्द्र प्रताप यादव को एसडीआरएफ लखनऊ से यूपी-112 लखनऊ में पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
कुलदीप सिंह को संभल से 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा का सेनानायक बनाया गया।
विनीत भटनागर को हापुड़ से वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया।
तबादला सूची में 2014 से 2022 बैच के आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ एसपीएस कैडर के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। कई अधिकारियों को जिला पुलिस से हटाकर पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था में तैनाती दी गई है, जबकि कुछ को पीएसी, एसएसएफ, सीआईडी, एसडीआरएफ और यूपी-112 जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी मिली है।


