25 C
Lucknow
Saturday, September 19, 2026

ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन, कार ने कई लोगों को मारी टक्कर

Must read

 

4-5 लोगों के घायल होने की सूचना, टक्कर के बाद चालक फरार; पुलिस जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने सड़क पर मौजूद 4-5 लोगों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। टक्कर किस वजह से हुई और हादसे के समय कार कौन चला रहा था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

मामला थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र, ग्रेटर नोएडा का है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article