पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के झींगरपुर गांव में सड़क पर जानवर बांधने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि सड़क पर जानवर बांधने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पीड़ित को चोटें आने की बात कही जा रही है। घटना के बाद परिवार में भय का माहौल है।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


