कमालगंज संवाददाता 📍
थाना क्षेत्र के ग्राम गंगाईच खेड़ा में शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेतों में भैंस चराने गया एक युवक तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक छा गया।
मृतक की पहचान प्रशांत पाल पुत्र कांता पाल, निवासी गंगाईछ खेड़ा के रूप में हुई है।
बताया गया कि प्रशांत रोज की तरह भैंस चराने खेतों पर गया था। खेतों के पास स्थित तालाब में भैंस पानी पीने और नहाने के लिए घुस गई और बाहर नहीं निकल रही थी,भैंस को बाहर निकालने के लिए प्रशांत कपड़े उतारकर तालाब में उतर गया। उसे तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं था। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।
कुछ देर बाद जब ग्रामीण उधर से गुजरे तो उन्होंने तालाब के किनारे कपड़े पड़े देखे। शक होने पर तालाब में खोजबीन शुरू की गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने युवक का शव तालाब से बरामद किया।
ग्रामीणों का कहना है कि उक्त तालाब से मिट्टी निकालकर पानी की टंकी बनाने के कार्य में ली गई थी, जिससे तालाब काफी गहरा हो गया है। युवक को इस गहराई का अंदाजा नहीं था।
घटना की जानकारी परिजन और ग्रामीण शव को लेकर सीएचसी कमालगंज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि तालाब मृतक के घर से लगभग 600 मीटर की दूरी पर स्थित है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष रामसहाय जी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसा प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और अन्य पहलुओं पर भी नजर रखी जा रही है।


