29 C
Lucknow
Friday, September 18, 2026

30 लाख की लूट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, 4.76 लाख रुपये बरामद

Must read

मोहम्मदाबाद। 18 अगस्त 2026 को इटावा-बरेली हाईवे पर खाटू श्याम मंदिर के पास हुई करीब 30 लाख रुपये की लूट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 4,76,500 रुपये बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, वांछित आरोपी मोनू पाल पुत्र विजयपाल निवासी कोल्हार, थाना घिरोर, जनपद मैनपुरी को 17 सितंबर को इटावा-बरेली हाईवे स्थित दीपक ढाबे पर खाना खाते समय हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया और न्यायालय में पेश किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि लूट की घटना के बाद 19 अगस्त को तीन आरोपियों शिवकुमार, विशाल उर्फ सीटू और उमेश उर्फ ततैया को 24 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके बाद 21 अगस्त को कुंवर बहादुर उर्फ सोनू को 1,03,449 रुपये नकद, एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस के साथ इटावा-बरेली हाईवे पर मदर मेमोरियल स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, कुंवर बहादुर उर्फ सोनू ने पूछताछ में बताया था कि लूट की शेष रकम मोनू पाल के पास है। इसके बाद से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दे रही थी। 17 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दीपक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article