मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम करथिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने लोहे की खिड़की तोड़कर रसोई और एक कमरे का ताला तोड़ दिया। चोर विद्यालय से एक बड़ा भरा गैस सिलेंडर, बड़ी भट्टी, छोटा भरा सिलेंडर, 30 किलो आटा, करीब 28 किलो चावल, नमक, चीनी व मसाले, लोहे की बाल्टी, प्लास्टिक की बाल्टी तथा करीब आठ फीट लंबा लोहे का गाटर चोरी कर ले गए।
प्रधानाचार्या लता मंगेश कुमारी ने बताया कि 17 सितंबर की शाम करीब छह बजे वह स्टाफ के साथ विद्यालय पहुंचीं, तब चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी। प्रधानाचार्या के अनुसार, विद्यालय में एक साल के भीतर यह दूसरी चोरी की घटना है।
अपराध निरीक्षक मुन्ना लाल ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्राथमिक विद्यालय में चोरी, गैस सिलेंडर समेत खाद्य सामग्री ले गए चोर


